फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   goli

शिकारियों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक बंदी

Sat, 01 Aug 2015 07:04 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 01 Aug 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद थाना क्षेत्र के मालपुर जंगल में जंगली जानवरों  का शिकार करते मुस्ताहिर नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12  बोर की एक देशी बंदूक और 22 जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए।

इलाके में लंबे समय से नीलगायों के शिकार के मामले सामने आ रहे हैं। पशु तस्कर नीलगायों का शिकार कर उनका मांस ले जाते हैं। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मालपुर जंगल में शिकारी  नीलगायों का शिकार रहे हैं। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की। शिकारियों ने  पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसमें दो सिपाही बाल-बाल बचे। इसके बाद  पुलिस ने घेराबंदी के साथ जवाबी कार्रवाई करते हुए सहसवान कोतवाली के गांव  भवानीपुर खल्ली निवासी मुस्ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर  के 22 जिंदा कारतूस और एक देशी बंदूक बरामद हुई है। मौके से भागे उसके दो  साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसओ गंगा सिंह ने बताया कि आरोपी से  पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed