फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl in disguise girlfriend The young man came to meet

लड़की के भेष में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक

Tue, 28 Apr 2015 08:24 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 28 Apr 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Girl in disguise girlfriend The young man came to meet

राधा-कृष्ण के अनूठे प्रेम की बात चलने पर लोग आज भी यह गुनगुनाने लगते हैं कि मनिहारिन का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया लेकिन कलियुग के कान्हा ने मिलन की चाह में ऐसा कृत्य कर डाला जो किसी और की दुल्हन बनी प्रेमिका पर भारी पड़ते-पड़ते बच गया। सिर पर नकली बाल और लहंगा-दुपट्टा पहन कर लड़की के भेष में वह जब प्रेमिका के पास पहुंचा तो शक होने पर दबोच लिया गया।

विज्ञापन

कथित प्रेम में जज्बातों पर काबू पाने की बजाय प्रेमिका के घर युवक के पकड़े जाने का मामला सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। घर में उस वक्त शादी का जश्न मनाया जा रहा था। दुल्हन की सहेलियों को पास में लहंगा-दुपट्टा पहने बैठी लंबे-लंबे बाल वाली अपरिचित लड़की पर शक हो गया। सहेलियों में से ही किसी ने यह बात दुल्हन के भाईयों को बताई तो उसे पकड़ लिया गया। फिर क्या, सच्चाई भी सामने आते देर नहीं लगी। सहेलियां जिसे लड़की समझ रही थीं, वह दुल्हन का प्रेमी निकला।
विज्ञापन

बारातियों को शक नहीं हो, इसलिए उसे रात में ही कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुद को बरेली में बल्लिया कस्बे का संतोष कुमार बताया। संतोष ने पुलिस को बताया कि जिस लड़की की शादी हो रही थी, उससे वह प्रेम करता है। पुलिस ने उसके पास से नकली बाल और वह लहंगा-दुपट्टा भी बरामद कर लिया है जिसे पहनकर वह प्रेमिका के घर पहुंचा था। संतोष के पकड़े जाने की भनक लगते ही उसकी मां मंगलवार को कोतवाली पहुंची। उसने बेटे की गलती माफ कर देने को गुहार लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में युगल हो चुका है फरार
उझानी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बल्लिया का संतोष कुमार जिस लड़की के घर पकड़ा गया, वह उससे प्रेम करता है। यह बात दो महीना पहले उस वक्त सामने आई थी जब एक होटल के पास दोनों को दरोगा अशोक यादव ने दबोचा था। सूचना के बाद लड़की को उसके घरवाले कार्रवाई करने से इंकार कर ले गए थे। पुलिस को संतोष भी मजबूरन छोड़ना पड़ा था।



लड़की के घरवालों ने संतोष को पकड़ सौंपा जरूर है लेकिन उन्होंने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे। - सुरेंद्र सिंह, एसएसआई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed