फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster's action on those who are shaving pocket

सराफ की जेब काटने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 03 Jul 2017 11:54 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 03 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gangster's action on those who are shaving pocket
police
10 जून को जेब काटकर साफ कर दिए थे पांच लाख के जेवर      
विज्ञापन

तीन दिन के बाद पुलिस ने माल बरामद कर आरोपी दबोचे थे      

सराफा व्यापारी की जेब काटकर पांच लाख रुपये के जेवर साफ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दो जेबकतरों ने 10 जून को सराफ सीताराम रस्तोगी की जेब काटकर पांच लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए थे। 13 जून को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत माल की बरामदगी कर ली थी। अब दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है।       
शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सराफा व्यापारी सीताराम रस्तोगी 10 जून को बदायूं से उझानी जा रहे थे। उनकी जेब में करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी थी। सीताराम रस्तोगी लालपुल के पास टेंपो पर सवार हुए। कुछ आगे चलकर दो युवक भी टेंपो में बैठ गए। सिविल लाइंस क्षेत्र के नौशेरा के पास दोनों युवकों ने मौका पाकर सीताराम रस्तोगी की जेब काट कर नकदी और जेवर साफ  कर दिए। इसके बाद दोनों टेंपो से उतर कर भाग गए। दोनों के भागने के बाद व्यापारी को पता लगा कि उसकी जेब से जेवर गायब हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेबकतरों की सुरागरसी शुरू की। 13 जून को सिविल लाइंस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककराला रोड से दीपू पुत्र बाबू निवासी महरूरपुर रावी थाना कमालगंज फर्रुखाबाद और राम निवास पुत्र अमर सिंह निवासी सराय साधू थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने सराफ की जेब काटकर साफ किए गए पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद कर ली। इनको जेल भेज दिया गया। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।      
विज्ञापन

----      
वर्जन-      
सराफा व्यापारी की जेब काटकर पांच लाख रुपये के जेवर साफ करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed