फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster held after encounter

25 हजार का इनामी गैंगेस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 14 Aug 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 14 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster held after encounter
police arrest
पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर बदायूं में थाना बिसौली के गांव मुबारकपुर निवासी नबिया उर्फ हृदेश पुत्र छन्नू यादव को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर आंवला पंकज वर्मा के हाथ में और बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात रेवती रेलवे क्रासिंग के पास दो बाइक सवारों को तीन बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। मगर वे रुके नहीं और आगे जाकर यूपी 100 को बताया। यूपी 100 की सूचना पर गश्त कर रहे आंवला इंस्पेक्टर पंकज वर्मा फोर्स के साथ रेवती क्रासिंग की ओर पहुंचे। वहां तीन युवकों को देख पुलिस ने रोकने की कोशिश की, मगर वे फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों की एक गोली इंस्पेक्टर पंकज वर्मा के बाएं हाथ में लगी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी। बाकी दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। जिस बदमाश को गोली लगी, पूछताछ में उसने अपना नाम नबिया उर्फ हृदेश बताया। पुलिस के मुताबिक नबिया 25 हजार का इनामी बदमाश है। उस पर बदायूं और बरेली में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर समेत करीब दर्जन भर मुकदमे हैं। घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


आंवला में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश नबिया उर्फ हृदेश को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर आंवला भी गोली लगने से जख्मी हुए हैं। - डॉ. सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed