फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gangreap

डॉक्टर्स ने नहीं दर्ज कराए बयान, सीएमएस तलब

Sat, 17 Jan 2015 12:16 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 17 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप मामले में न्यायिक जांच कर रहे एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार ने जिला अस्पताल के सीएमएस को तलब किया है। एसीजेएम ने 16 जनवरी के लिए उन डॉक्टरों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, जिन्होंने पीड़िता का मेडिकल किया था। ये डॉक्टर शुक्रवार को बयान दर्ज कराने कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है और सीएमएस को 17 जनवरी को कोर्ट में यह कहते हुए तलब किया है कि क्यों न आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसीजेएम राकेश कुमार मूसाझाग कांड की न्यायिक जांच कर रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए थे। जांच अधिकारी के समक्ष पीड़िता का मेडिकल करने वाले डॉक्टर्स को शुक्रवार को बयान दर्ज कराने थे। इसके लिए जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र भेजा गया था। यह पत्र सीएमएस ने यह कहते हुए वापस कर दिया कि इसे सीएमएस (महिला) को भेजने का कष्ट करें। शुक्रवार को डॉक्टर बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। इस पर जांच अधिकारी ने कड़ी आपत्ति की है। जिला अस्पताल के सीएमएस को नोटिस भेजकर कहा है कि अगर वह चाहते तो संबंधित डॉक्टर को जांच में सहयोग के लिए सूचित कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे प्रतीत होता है कि वह आरोपियों को अपरोक्ष रूप से फायदा पहुंचाने और जांच प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट ने जिला अस्पताल के सीएमएस को 17 जनवरी के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। यह भी कहा है कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed