फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gangreap

पीड़ित और आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट

Sun, 22 Feb 2015 07:31 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 22 Feb 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी विजय यादव जेल भेज दिया गया है। इधर, जिला महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में सुधार है। पीड़ित बच्ची व आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिसके लिए पुलिस ने सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची को पड़ोसी विजय यादव बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने साथ श्मशान भूमि के पास ले गया था। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। गांव वालों ने विजय को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। घटना के समय ज्यादा खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को बच्ची की हालत में काफी सुधार है। उसने अपने माता-पिता से कुछ बातचीत भी की। इलाज कर रहे डॉक्टर की मानें तो बच्ची को कम से कम एक सप्ताह अस्पताल में रखना पड़ेगा।
विज्ञापन


बच्ची की मां को 16 माह से नहीं मिला मानदेय
मुजरिया। दुष्कर्म की शिकार हुई बच्ची गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। उसी स्कूल में बच्ची की मां रसोईया हैं। बच्ची की मां ने बताया कि उन्हें अक्तूबर 2013 से मानदेय नहीं मिला है। इस गरीब परिवार को बच्ची के इलाज के लिए सहायता की दरकार है। हालांकि रविवार को समाजसेवी, प्रशासन या जनप्रतिनिधि में कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed