फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gangrape crimnal killed by father

...तो मार दिया गया गैंगरेप का आरोपी

Thu, 12 Feb 2015 01:04 AM IST
बदायूं/ सहसवान।
बदायूं/ सहसवान। Updated Thu, 12 Feb 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
gangrape crimnal killed by father
 जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी इंद्रपाल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार को उघैती थाने के गांव भगतानगला-खिरकबारी भूड़ के बीच महेश यादव के बाग में इंद्रपाल का शव पड़ा मिला। इंद्रपाल के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक के पिता ने गैंगरेप की शिकार युवती के पिता और भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के एक गांव में रविवार को तेरहवीं का आयोजन था। उघैती थाने के गांव खिरकबारी भूड़ निवासी इंद्रपाल और उसका बहनोई सहसवान के गांव शादीपुर निवासी प्रेमपाल भी इसमें आए थे। इन दोनों के खिलाफ एक लड़की के पिता ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में प्रेमपाल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इंद्रपाल फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम डॉ. एके वर्मा, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. जीके गुप्ता के पैनल ने इंद्रपाल के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में इंद्रपाल की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि की। उसके गले पर निशान मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हत्या मंगलवार रात में की गई थी। प्रभारी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से थे इंद्रपाल के संबंध!
बदायूं। गैंगरेप के मामले में जेल जाने से पहले अमर उजाला को दी गई प्रेमपाल की जानकारी पर यकीन करें तो लड़की से इंद्रपाल के संबंध पहले से ही थे। इसी गांव में इंद्रपाल के पिता की ननिहाल भी है। उसका अक्सर यहां आना-जाना रहता था। रविवार की रात लड़की अपनी सहमति से इंद्रपाल के साथ गई थी। युवती के पिता ने अपने घर के पीछे जंगल में दोनों को देख लिया था। इसके बाद लड़की के पिता ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया।


‘दो दिन बंधक बनाकर की गई हत्या’
सहसवान/ जरीफनगर। मृतक इंद्रपाल के परिवार वालों का कहना है कि परिवार वाले कह रहे हैं कि रविवार को तेरहवीं की दावत खाने के लिए जाने के बाद से उनका पता नहीं चला था। लड़की के परिवार वालों ने दो दिन तक उसे बंधक बना कर रखा। मंगलवार रात में उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। इंद्रपाल का एक जूता शव से काफी दूर पड़ा था, जिससे लगता है कि शव को घसीट कर यहां लाया गया था। जरीफनगर के उस गांव के लोग भी दबी जुबान यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि रविवार की रात ही युवती के परिवार वालों ने इंद्रपाल और प्रेमपाल दोनों को पकड़ लिया था। प्रेमपाल को तो पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इंद्रपाल को घर में बंद कर लिया गया। हालांकि एसओ जरीफ नगर गंगा सिंह यादव इससे इंकार कर रहे हैं।
मृतक की दो बेटियां एक ढाई साल और एक की तीन महीने की हैं। शव मिलने के बाद प्रभारी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के परिवार वालों से बात की।

लड़की बालिग निकली, 164 के बयान भी दर्ज
बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में तेरहवीं की दावत के दौरान जिस लड़की से गैंगरेप हुआ था, वह नाबालिग नहीं है। मेडिकल जांच में सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना ने उसके बालिग होने की पुष्टि के साथ-साथ उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। उम्र की बात साफ हो जाने के बाद मामले में जेल भेजे गए आरोपी प्रेमपाल पर अब पाक्सो एक्ट की कार्रवाई नहीं होगी।

बता दें कि लड़की के पिता ने सोमवार को जब गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लड़की की उम्र 14 साल बताई थी। मेडिकल जांच में युवती से प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि हो गई थी। बुधवार को लड़की की उम्र की जांच के बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए गए। इसमें उसने अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed