फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people died in road accidents

सड़क हादसों में चार लोगों की जान गई

Thu, 27 Aug 2015 11:45 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 27 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मुजरिया में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिसौली में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की जान चली गई। कादरचौक में साइकिल सवार किसान को ट्रक ने कुचल दिया।
बिसौली। बिसौली। दो बाइक की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घायल को बरेली रेफर किया गया है। मृतक की शिनाख्त देर शाम हो सकी। क्षेत्र के गांव मई-बसई निवासी दीपेंद्र पुत्र छोटेलाल गुरुवार को चंदौसी से लौट रहे थे। रास्ते में गांव कालूपुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर वजीरगंज के गांव बरौर निवासी धर्मेंद्र पुत्र ईश्वरी प्रसाद था। जबरदस्त हादसे में दीपेंद्र की मौत हो गई। धर्मेंद्र घायल हो गया। घटना के बाद दीपेंद्र के परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिनावर। बदायूं रोड़ पर देर शाम बाइक को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। बरेली के थाना फरीदपुर के गांव हमूपुरा निवासी ऋषिपाल (30) की बिनावर में रिश्तेदारी है। गुरुवार शाम वह अपने रिश्तेदार रंजीत (22) के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बरेली ले जाते वक्त ऋषिपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक। उसहैत-कादरचौक रोड पर साइकिल सवार किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। गांव कोन का नगला निवासी राजवीर (45) पुत्र मंगली साइकिल से उसहैत से लौट रहे थे। रास्ते में गांव बछेली के पास उनकी साइकि को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। राजवीर का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मुजरिया। बिल्सी रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। बिल्सी थाने के गांव नाई पिंडारी निवासी प्रमोद (28) पुत्र नत्थूलाल बुधवार को मुजरिया थाने के गांव बिहारीपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। रात को यह गांव के ही हरीश के साथ वापस लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रमोद की मौत हो गई। हरीश गंभीर घायल हो गया।
-----
श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 20  घायल
पटना देवकली मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां। श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से 20 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चार लोगों को गंभीर हालत में उसावां पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अलापुर थाने के अंगेसी के श्रद्धालु गुरुवार को पटना देवकली शिव मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। रास्ते में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुंवरपाल (32) पुत्र पूरन लाल, सावित्री (60) पत्नी केदार, चंपा (16) पुत्री सूबेदार, पूजा (16) पुत्री रामपुआ, सुदामा (15) पुत्री रामदायाल, सत्यवती (45) पत्नी वीरपाल, सुशीला (38) पत्नी लक्ष्मी, पूनम, होरीलाल, वीरपाल, सुरजन आदि घायल हो गए। चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed