फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four children missing from Madarsa home, stirred

घर से मदरसा गए चार बच्चे लापता, हड़कंप

Wed, 15 Nov 2017 11:56 PM IST
बदायूं/अलापुर/ककराला।
बदायूं/अलापुर/ककराला। Updated Wed, 15 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four children missing from Madarsa home, stirred
लापता बच्चों के प‌र‌िवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
दो सगे भाई और बहन के साथ पड़ोसी छात्र का सुराग नहीं 
विज्ञापन

देर रात पुलिस को सूचना दी, एसएसपी भी मौके पर पहुंचे 

बदायूं/अलापुर/ककराला। घर से बुधवार सुबह मदरसा जाने को निकले चार छात्र लापता हो गए हैं। इनमें तीन सगे भाई-बहन और उनका पड़ोसी है। चार बच्चों के एक साथ लापता होने की जानकारी मिलने पर परिवार और कस्बे में खलबली मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो एसएसपी चंद्रप्रकाश समेत कई अफसर मौके पर जा पहुंचे और देर रात तक ककराला में डेरा जमाए रहे। मगर देर रात तक बच्चों का कोई पता नहीं लग सका। 
 ककराला के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला पटिया निवासी लालू की बेटी रजीना (12), आरिश (10) और ताजीम (8) तथा इसी बस्ती के निवासी कल्लू का पुत्र आमिर (12) बुधवार सुबह आठ बजे घर से मदरसे को निकले थे। बच्चे कस्बे के ही मदरसा अशफाकुल उलूम इस्लामियां में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई करते हैं। रजीना दर्जा चार में, आरिफ पहले दर्जे में, ताजीम दूसरे दर्जे का छात्र है। आमिर इनसे बड़ा होने के बावजूद पहले दर्जे का छात्र है। पूर्वाह्न 11 बजे तक बच्चे मदरसा नहीं आए तो मदरसे के प्रबंधक अखलाक अहमद ने उनके घर मदरसे के बच्चे भेजकर जानकारी कराई। इधर परिवार ने बच्चों के सुबह ही मदरसा जाने की सूचना दी। घरवाले मदरसा पहुंचे तो पता चला कि बच्चे वहां आए ही नहीं थे। इसके बाद परिवार और मदरसे के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रात के वक्त जब परिवार के लोग परेशान भटक रहे थे तो एक चेयरमैन पद प्रत्याशी ने उनसे समस्या पूछी। जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। देर रात तक पुलिस इन्हें खोज रही थी। देर रात एसएसपी चंद्रप्रकाश, एसपी सिटी कमलकिशोर, सीओ दातागंज एसपी सिंह और एसओ अलापुर आरपी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिवार से पूछताछ करके जानकारी जुटाने की कोशिश की। कस्बे में लाउडस्पीकर से बच्चों की गुमशुदगी की सूचना प्रसारित की जा रही थी। परिवार के अधिकतर लोग आसपास के गांवों में रिश्तेदारियों में जाकर बच्चों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

--
चार बच्चों के न मिलने की सूचना है। बच्चे मदरसा जाने को निकले थे पर वहां नहीं पहुंचे। मैं खुद टीम के साथ मौके पर हूं। बच्चों की तलाश का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। - चंद्रप्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed