फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Found near the pond Dead body, not identified

तालाब किनारे मिला अधेड़  का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 22 Aug 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। Updated Tue, 22 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Found near the pond Dead body, not identified
शव - फोटो : अमर उजाला
  हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, मौके पर भीड़ जुटी 
विज्ञापन

नगर में हाईवे पर राजकीय महाविद्यालय के पास सोमवार दोपहर तालाब किनारे अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव दो से तीन दिन पुराना था। शरीर के कई हिस्से सड़ चुके थे। सूचना पर सीओ बिसौली निर्मल कुमार बिष्ट और प्रभारी कोतवाल राजेश कश्यप मौके पर पहुंचे। यहां काफी भीड़ भी जमा हो गई। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। 

लोगों ने नगर में राजकीय महाविद्यालय के पास तालाब किनारे शव पड़ा देखा। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। वह चेक की शर्ट और काले रंग की पेंट में था। चेहरे पर चोटों के निशान भी थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा। सीओ निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत ही सही वजह साफ हो सकेगी। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed