{"_id":"56e1c0664f1c1b0d468b45b1","slug":"former-head-of-the-gang-rape-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान अब्दुल हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। हालांकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
अलापुर थाने के एक गांव में सोमवार की रात दलित किशोरी को घर में बंद कर पूर्व प्रधान अब्दुल हसन, गांव के ही तालिक और आबिद ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की ली थी। गुरुवार को पूर्व प्रधान अब्दुल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
00
प्राइमरी मेडिकल में दुष्कर्म की आशंका
बदायूं। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी का महिला अस्पताल में प्राइमरी मेडिकल कराया। इसमें किशोरी से दुष्कर्म की आशंका जाहिर की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट की स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेजी गई है। पुलिस को पैथालॉजी और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है। स्थिति पूरी तरह से यह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
00
महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार नहीं
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह मार्च को तांत्रिक और उसके चेले ने तंत्र-मंत्र के नाम पर जोरी नगला घाट के पास सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में तांत्रिक पोपी सिंह, उसके चेला रत्नेश और तांत्रिक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
00
पीस कमेटी की बैठक में जुटे संभ्रात लोग
अलापुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसओ एपी सिंह यादव ने क्षेत्र के लोगों से त्योहार के दिनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में इलाके के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।