फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   For dowry to married Lit the missing

दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, किया गायब

Sat, 09 May 2015 07:21 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 09 May 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जला दिया। आरोप ये भी है कि उसे अस्पताल से कहीं गायब कर दिया है। इस मामले में विवाहिता के पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गांव कुदावली चरन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी गांव सराय सांवल में की थी। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। सात मई को अनीता को ससुराल वालों ने जलाकर मारने की कोशिश की। उन्हें सुचना मिली तो बेटी को देखने चंदौसी के अस्पताल में पहुंचे। इसके अगले दिन वह अस्पताल गए तो अनीता वहां नहीं थी। ससुराल वाले भी उसके बारे में कुछ बता नहीं रहे। चरन सिंह ने शनिवार को उघैती थाने पर लड़की के पति, सास, ससुर, जेठ और देवर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उन पर अनीता को जलाकर मारने की कोशिश और फिर उसे गायब करने का आरोप लगाया है। ससुराल वाले आरोप को नकार रहे हैं। थाना प्रभारी नरेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर उन्हें मिली है। अभी मामले की जांच करा रहे हैैं। जांच के बाद जो सामने आएगा, तब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed