फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   food kalabazari

कालाबाजारी के आरोप में खाद विक्रेता पर रिपोर्ट

Wed, 17 Dec 2014 11:56 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Wed, 17 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
निर्धारित से अधिक रेट में खाद बेचने और निरीक्षण के दौरान अधिक स्टाक पाए जाने पर एक दुकानदार के खिलाफ  कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हर साल किसानों को खाद और बीज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें महंगे दामों पर ही खुले बाजार से खाद-बीच खरीदना पड़ता है। शासन ने खाद और बीज की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पिछले दिनों खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने नगर के बाईपास स्थित राधाकृष्ण खाद भंडार की दुकान पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।

एसओ राजवीर सिंह यादव ने बताया कि बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दुकान पर निर्धारित से अधिक मूल्य पर खाद और डीएपी बेची जा रही थी। स्टाक से अधिक भंडार मौजूद मिला था। दुकान स्वामी अंकुर मिश्रा ने बीडीओ को स्टाक रजिस्टर और अन्य जरूरी अभिलेख नहीं दिखाए थे। उन्होंने बताया कि बीडीओ ने इस स्थिति के चलते दुकान स्वामी के खिलाफ खाद और डीएपी की कालाबाजारी किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। इधर, बीडीओ की इस कार्रवाई से नगर और क्षेत्र के अन्य खाद-बीज विक्रेताओं में दिन भर खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed