फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five policemen injured in minor dispute

मामूली विवाद में लाठी डंडे चले, पांच जख्मी

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो             उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो             उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five policemen injured in minor dispute
young man beaten - फोटो : अमर उजाला
मलिकपुर गांव में सगे भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन

दोनों ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया


सगे रिश्तों में मामूली बात पर विवाद ने यूं तूल पकड़ा कि कई लोगों को लहूलुहान कर गया। युवक ने अपने तहेरे भाई की पैंट पूछे बगैर पहन ली, उसी बात पर लाठी-डंडे चलने लगे। उन्होंने आपस में एक-दूसरे सिर फोड़ दिए। बीच-बचाव में महिला भी चपेट में आ गई। पुलिस ने दोनों ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज करके घायलों का मेडिकल कराया है।
घटना रविवार दोपहर की है। मलिकपुर निवासी रामकिशोर के बेेटे वीरेश ने ताऊ रामऔतार के बेटे की पैंट पहन ली। वीरेश को पैंट पहने देख तहेरा भाई भड़क उठा। उसने वीरेश को पीट दिया। फिर क्या, रामकिशोर और रामऔतार भी भिड़ गए। दोनों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किए। रामकिशोर, उसका 18 वर्षीय बेटा वीरेश और चिंटू (16) पुत्र नंदकशोर घायल हो गया। दूसरे पक्ष के रामऔतार और उसकी 45 वर्षीय पत्नी माला देवी भी लहूलुहान हो गई। लठैती के बाद दोनों पक्ष ने पथराव भी किया। बीच-बचाव में पड़ोसी की बेेटी भी घायल हो गई।
विज्ञापन

पथराव की वजह से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। तमाशबीन ग्रामीण भी मौके पर से खिसक गए। उन्होंने कोतवाली फोन कर पुलिस को अवगत कराया। मारपीट और पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पुलिस ने दोनों ओर से सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। चिकित्साधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि घायलों में रामकिशोर, चिंटू और वीरेश के सिर में गंभीर चोट है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed