तारीख करने आ रहे भाइयों पर फायरिंग, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर थाने के गांव निजामपुर पस्तोर में बाइक सवार सगे भाइयों पर आधा दर्जन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो गोलियां लगने से एक भाई घायल हो गया। दोनों भाई मुकदमे की तारीख करने बदायूं आ रहे थे। घायल को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। वहां उसका सिद्धि विनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिनावर थाने के गांव निजामपुर पस्तोर के जाने आलम की गांव में ही रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार दिन में करीब 11 बजे वह अपने भाई कल्लू के साथ मुकदमे में तारीख करने के लिए बाइक से बदायूं को निकला था। गांव के पास ही घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोलियां लगने से जाने आलम गंभीर घायल हो गया। दोनों भाइयों के जमीन पर गिरने के बाद हमलावर भाग गए। आनन-फानन में घयल जाने आलम को बिनावर सीएचसी लाया गया। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इधर, दिनदहाड़े कातिलाना हमले और फायरिंग से गांव के लोगों में दहशत है। बताते हैं कि हमलावरों को पहचान लिया गया है। इनमें कुछ लोग निजामपुर पस्तोर के और कुछ हमलावर पड़ोसी गांव खासपुर के हैं। सीओ सिटी वीरेंद्र यादव के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर कातिलाना हमला हुआ है। घायल का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।