फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing away in delight Barati , killed

खुशी में चली गोली से बाराती की जान गई

Mon, 15 Jun 2015 11:57 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Mon, 15 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Firing away in delight Barati , killed

थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला में बारात के दौरान खुशी में की जा रही फायरिंग से मुनेश नाम के एक बाराती की मौत हो गई। मृतक की मां की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार है। घटना रविवार रात हुई।

विज्ञापन

भगता नगला निवासी बनवारी की बेटी की बारात रविवार को जरीफनगर क्षेत्र के गांव फतेहपुर से आई थी। शादी समारोह में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। रात में 11 बजे के बाद बारात में भोयस निवासी प्रकाश ने खुशी में तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बारात में आए मुनेश (30) पुत्र धर्मपाल निवासी फतेहपुर की खोपड़ी में जा लगी। मुनेश का चेहरा उड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रकाश इसके बाद भाग गया। उसके हाथ में तमंचा था तो उसे पकड़ने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की मां सोनवती की ओर से प्रकाश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed