{"_id":"a53967f3b7d3c8e9a3dc51eef817496e","slug":"fire-in-provizon-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से आठ लाख का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में आग से आठ लाख का सामान राख
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 22 Nov 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला साहूकारा निवासी रजनीश कुमार माहेश्वरी उर्फ रिंकू की किराना की दुकान बिल्सी रोड बाजार में है। दुकान के ही पिछले हिस्से में रिंकू निवास है। तड़के करीब तीन बजे दुकान की खिड़की के रास्ते रिंकू के घर में धुआं घुसा तो घुटन की वजह से परिवार के लोग जाग गए। रिंकू समेत परिवार के लोग नीचे उतर कर आते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। रिंकू ने मशक्कत करके दुकान का शटर तो खोल दिया। वह दुकान में रखे 1.60 लाख रुपये की नकदी निकालने के लिए घुसा तो चेहरा झुलस गया।
सूचना के बाद बदायूं से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। सहसवान से दूसरी दमकल को भी बुला लिया गया। दोनों दमकल कर्मियों को सुबह सात बजे तक मशक्कत करनी पड़ी। रिंकू ने बताया कि आग की चपेट में आकर घी-तेल के कंटेनर, आटे और दाल की बोरियां, बीडी, सिगरेट, पान मसाले के पैकेट, मेवा समेत किराना का कीमती सामान भेंट चढ़ गया। आग बिजली के शार्ट सर्किट में स्पार्किंग से लगी। झुलसे दुकानदार का घरवालों ने निजी क्लीनिक पर इलाज कराया। आग की वजह से आसपास इलाके में भी अफरातफरी का माहौल रहा।
दमकल कर्मियों ने छत से फेंके गैस सिलेंडर
उझानी। किराना की दुकान में आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मियों को जब रिंकू ने दो मंजिल पर कमरे में रसोई गैस के सिलेंडर रखे होने की बात की बताई तो दमकल कर्मी सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच गए। उन्होंने धुआं के गुबार के बीच दोनों सिलेंडर खोज लिए। उन्हें छत से नीचे फेंक दिया गया। सिलेंडर आग पकड़ लेते तो दुकान भी मलबे के ढेर में तब्दील हो सकती थी।
विज्ञापन
पूर्वमंत्री समेत व्यापारियों ने की पीड़ित से बात
उझानी। आईएएस अफसर सौरभ बाबू माहेश्वरी के चाचा की दुकान में भीषण आग की सूचना के बाद पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल व्यापारी नेताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रिंकू से बात कर हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। व्यापारी नेताओं समेत सजातीय प्रमुख व्यक्तियों ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।