{"_id":"2a2a0fac6ee3a94d85c748f9acc0675d","slug":"fire-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह करने एसएसपी ऑफिस पहुंचे वृद्ध दंपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह करने एसएसपी ऑफिस पहुंचे वृद्ध दंपति
बदायूं।
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने बाद भी अगवा नाबालिग बेटी की बरामदगी न होने से दुखी बुजुर्ग दंपति मंगलवार को आत्मदाह करने एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। प्रभारी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने दंपति से किसी तरह मिट्टी का तेल और माचिस कब्जे में लेकर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसओ उघैती को भी फटकार लगाई।
आरोप है कि उघैती थाने के एक गांव का राजू उर्फ सूरजपाल तीन महीने पहले नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब तक किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी है। किशोरी के वृद्घ माता-पिता का कहना है कि वह कई बार थाने गए। पुलिस उनकी बेटी को बरामद करने की कोशिश नहीं कर रही। उनके सामने आत्मदाह के अलावा कोई चारा नहीं है।
प्रभारी एसएसपी बालेंदुभूषण सिंह ने उनको समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। उनके पास से मिट्टी का तेल और माचिस को अपने कब्जे में ली। उन्होंने एसओ उघैती को 24 घंटे के अंदर किशोरी को बरामद करने का आदेश दिया है।