{"_id":"9fb71f81a7c1a961411901619d48b049","slug":"fire-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों की संपत्ति राख, गृह स्वामी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से लाखों की संपत्ति राख, गृह स्वामी झुलसा
alapur
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। आग पर गांव के लोगों ने बमुश्किल काबू पाया। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी भी झुलस गया। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई और एक भैंस भी जलकर मर गई।
थाना क्षेत्र के गांव गुढाना के मुकेश परिवार के साथ गांव के मंदिर में चल रहे हवन पूजन में शामिल होने गए थे। उइनके घर पर कोई नहीं था। दोपहर करीब दो बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। आग में अनाज, कपड़ा, घरेलू सामान और एक भैंस समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश में मुकेश भी झुलस गए।