{"_id":"8492f3c713a951bc41104ff979b0e05a","slug":"fir-against-seven-power-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर
बिल्सी
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारकर सात लोगों के यहां चोरी से बिजली चलती पाई गई। जिनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कई लोगों ने तो टीम के आने की भनक लगते ही घरों से कटिया उतार लीं। जेई के अुनसार गांव नैथुआ, रफीनगर और शेखानगला में टीम ने छापा मारा। एसओ मुजरिया उदयभान सिंह ने बताया कि टीम ने नैथुआ में सोरन, सुभाष, हरीओम और ओमप्रकाश, रफीनगर में राजेंद्र, पीताम्बर तथा शेखा नगला में ओमपाल के यहां चोरी से बिजली चलती पकड़ी। इन सभी लोगों के खिलाफ सहसवान के जेई संदीप कनौजिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन