फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fija main jajer

कोई तो घोल रहा है फिजा में जहर!

Fri, 30 Jan 2015 07:30 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 30 Jan 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोई तो है जो फिजा में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। पुलिस खुराफातियों की पहचान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। दिसंबर और जनवरी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को भी पुलिस नजर अंदाज करती नजर आ रही है। नौशेरा, खुनक, पुसगवां और अब्दुल्लागंज के बाद शहर में एक धर्मस्थल को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
30 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच जिले में खुराफाती तत्वों ने छह बार सांप्रदायिक सौहार्द को पलीता लगाने की कोशिश की। एक भी मामले में पुलिस खुराफाती को तलाश नहीं कर सकी। तीस दिसंबर की रात खुराफातियों ने सिविल लाइंस थाने के गांव नौशेरा के एक धर्म स्थल में आगजनी कर दी। इससे यहां तनाव फैल गया। दो जनवरी को खुराफातियों ने बिनावर थाने के गांव खुनक में डेढ़ सौ साल पुराने धर्मस्थल के आधा दर्जन गुंबद गिरा दिए। अगला वाक्या चार जनवरी का है। वजीरगंज थाने के गांव पुसगवां में पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए धार्मिक जुलूस निकलवाया तो दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हुआ। माहौल बिगड़ता उससे पहले अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। इस दौरान कादरचौक के ककोड़ा में भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई। खुराफाती एक महीने में कामयाब नहीं हुए तो 29 जनवरी की रात लालपुल स्थित एक धर्म स्थल में गंदगी फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। गौर करने वाली बात यह है कि एक महीने में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सिलसिलेवार छह घटनाएं हुईं लेकिन पुलिस एक भी मामले में खुराफातियों को ट्रेस नहीं कर सकी।
विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों में गंभीरता के साथ जांच हो रही है। जो भी खुराफाती हैं उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोई निर्दोष परेशान न हो इस वजह से कुछ देरी हो रही है।  -अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed