फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fight between female workers at health center

स्वास्थ्य केंद्र पर भिड़ीं महिला कर्मी

Fri, 17 Apr 2015 07:27 PM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Fri, 17 Apr 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
fight between female workers at health center
तहसील के समरेर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो महिला कर्मी गेट बंद करने को लेकर आपस में भीड़ गईं। कहासुनी हाथापाई में बदल गई। काफी देर बाद दोनों शांत हुईं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां तैनात महिला कर्मी काफी दिनों से एक दूसरे से बैर रखती हैं। आरोप है कि एक महिला कर्मी ड्यूटी खत्म करने पर स्वास्थ्य केंद्र पर एक ताला लगाकर चली जाती है। जबकि स्वयं के होने पर गेट खुला रहता है। यह मामला कई दिनों से चलता आ रहा है। जिससे बीच में दोनों में पहले भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। बताते हैं कि शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। काफी देर तक चली बहसबाजी के बाद मामला शांत हुआ। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपसी झगड़े होते रहते हैं। बताया कि इससे पहले भी डॉक्टरों में आपसी झगड़े होने के कारण यह स्वास्थ्य केंद्र बदनाम हो चुका है। इधर, प्रभारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed