फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fierce pelting, firing on two sides of the same community

एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव, फायरिंग

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
वजीरगंज। 
वजीरगंज।  Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fierce pelting, firing on two sides of the same community
आरो‌प‌ियों को ले जाती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
वजीरगंज चेयरमैन समेत 46 नामजद, 150 अज्ञात पर मुकदमा     
विज्ञापन

जकात के रुपये मस्जिद में लगाने को लेकर हुआ था विवाद      

वजीरगंज कस्बे में सोमवार रात जकात के रुपये मस्जिद में लगाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। इसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी समेत 46 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को दोनों पक्षों के 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फायरिंग और पथराव से कस्बे में दहशत की स्थिति बन गई।        
वजीरगंज निवासी असलम और अब्दुल गफ्फार के बीच चार-पांच दिन पहले झगड़ा हो गया था। असलम का आरोप है कि सोमवार रात वह घर लौट रहा था। रास्ते में अब्दुल गफ्फार पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। उसे मारने-पीटने लगे। वह जान बचाकर घर पहुंचा तो घर पर धावा बोल दिया गया। पथराव और फायरिंग की गई। इधर अब्दुल गफ्फार का आरोप है कि वह मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में उसे नत्थू कुरैशी मिला। नत्थू ने जकात के रुपये से मस्जिद का बरामदा बनवाने की बात कही। उसने जकात का रुपया मस्जिद में न लगाए जाने की बात कही, इस पर भड़क गया। इसके बाद नत्थू कुरैशी पक्ष के लोगों ने उसे घेर कर पीट दिया। आरोप है कि उस पर तमंचे से फायर किए गए। फायर मिस होने की वजह से वह बच गया।       
विज्ञापन

अब्दुल गफ्फार की ओर से पुलिस ने चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी, गाजी खां, जरगाम खां, आले हसन, कदीर अहमद, शाह आलम, यामीन कुरैशी, असलम कुरैशी, इकराम कुरैशी, अहमदसेन कुरैशी, मुशीर और एजाज कुरैशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चेयरमैन पक्ष के असलम की ओर से अब्दुल गफ्फार, मुन्ने उर्फ गुलाम मुस्तफा, इरशाद, अब्दुल सत्तार, शमशाद, ताहिर, बॉबी, अकरम, असलम, जुल्फिकार, यूसुफ, जहीर आलम, गुलाम नबी, अफसर, असलम, आसिफ, कल्लू, अलाउद्दीन, अरशद, नाजिम, अली मोहम्मद, फरमान, अहसान, कदीर, सगीर, यासीन, इजहार, मोहम्मद उमर, सालिम, मुजीब, शमशुल और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी पर कातिलाना हमला, बलवा करना, दहशत फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

---------      
हालात काबू करने के लिए बुलानी पड़ी पीएसी      
वजीरगंज। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक पथराव और फायरिंग होती रही। इससे कस्बे में दहशत के साथ ही तनाव का माहौल भी बन गया। सूचना पर एसओ वजीरगंज गौरव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बिसौली से भी फोर्स बुला लिया गया। इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आए। सैकड़ों लोगों की भीड़ आमने-सामने थी। इसके बाद पीएसी को बुलाया गया। पीएसी ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। रात में ही सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।       

--
स्थिति सामान्य है। दोनों ओर से आई तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डॉ. केके सरोज, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed