{"_id":"5929c5934f1c1b7e75535a26","slug":"families-flare-up-at-child-s-death-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिवार वाले भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिवार वाले भड़के
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा
छत से गिरकर घायल हुए 13 साल के बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में काफी हंगामा किया। परिवार वाले बेहद नाराज थे। इसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में किसी तरह परिवार वाले शांत हुए।
थाना अलापुर के गांव इस्लामगंज के रहने वाला धर्मवीर का पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा 13 वर्षीय वैभव एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता धर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे वैभव छत से नीचे गिर गया, उसके कंधे में चोट आई थी। देर रात आनन-फानन में वह घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पीड़ित परिवार वालों की मिन्नत के बाद भी उठ कर बच्चे को नहीं देखा और परिवार वालों के मना करने के बाद भी कंपाउडर से बच्चे के इंजेक्शन लगवा दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के दस मिनट बाद वैभव की मौत हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने हंगामा किया तो डॉक्टर और कंपाउंडर अस्पताल से निकल लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्चे की मौत के बाद से परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी पर पता चला है कि बच्चे की मौत गलत इंजेक्शन से नहीं हुई। तीसरे मंजिल से गिरकर बच्चे का लीवर फट गया था, पूरे शरीर में खून जम चुका था, जो मौत की वजह बना। -डॉ. प्रवीन माहेश्वरी, सीएमएस