फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faint in the dock The soldier Virpal

कटघरे में बेहोश हो गया सिपाही वीरपाल

Thu, 21 Jan 2016 11:03 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 21 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Faint in the dock The soldier Virpal
 करीब एक साल पहले मूसाझाग थाना परिसर में किशोरी के साथ सिपाहियों द्वारा अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने के बहुचर्चित मामले में गुरुवार को पाक्सो कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान फिल्म सरीखा सीन देखने को मिला। जज, वकील, गवाह और आरोपी मौजूद होने के बावजूद गवाही नहीं हो सकी, क्योंकि आरोपी सिपाही अचानक कटघरे में गिरकर बेहोश हो गया। इस वजह से जज ने गवाही की तारीख 28 जनवरी मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2014 की रात को मूसाझाग थाने में कार्यरत सिपाही वीरपाल सिंह और अवनीश यादव ने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का उसके घर से अपहरण किया और उसके बाद उसे थाने में लाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में गुरुवार को पाक्सो कोर्ट में पीड़िता की मां की गवाही होनी थी।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही वीरपाल और अवनीश के खिलाफ गवाही देने के लिए मां कोर्ट पहुंची थी। जैसे ही महिला को बुलाया गया और गवाही शुरू हुई, सो कटघरे में खड़ा आरोपी सिपाही वीरपाल गिरकर बेहोश हो गया। उसके होश में न आने पर जेल के अस्पताल में भेजा गया। वहां जांचोपरांत सिपाही को कोई खास समस्या नहीं बताई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही वीरपाल के बेहोश से होने से और कुछ हुआ हो या न हुआ हो, लेकिन अदालत की कार्रवाई जरूर प्रभावित हो गई। क्योंकि आरोपी के मौजूद न होने की वजह से मां के बयान दर्ज नहीं हो सके। इस पर पाक्सो कोर्ट के स्पेशल जज वीरेंद्र कुमार पांडेय ने गवाही के लिए अगली तारीख 28 जनवरी मुकर्रर की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed