फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Failed to loot punks The father - daughter beaten

लूट में विफल बदमाशों ने पिता-पुत्री को पीटा

Tue, 10 Feb 2015 12:03 AM IST
अलापुर
अलापुर Updated Tue, 10 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीती रात घर में घुसे करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने जाग हो जाने पर पिता-पुत्री की धारदार हथियार से सिर में बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश खुद को घिरा समझकर भाग गए। इस मामले में पीड़ित के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है। कस्बे के वार्ड- सात निवासी अफजाल रसूल उर्फ जंगली (70) और इनकी पुत्री शमा (20) घर में सो रहे थे। बताया कि रात में करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश उसके घर में घुस आए। घर में घुसते ही पहले लाइटें बंद की। शमा ने बताया कि लाइट बंद होते ही उसने अपने पिता अफजाल को आवाज दी। जब पिता लाइट की तरफ गए तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। अफजाल ने जैसे ही शोर मचाने का प्रयास किया बदमाशों ने उस पर तंमचे की वट और छुरी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच वह अपने पिता को बचाने दौड़ी तो बदमाशों ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके सिर पर भी तमंचे की वट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो बदमाश मेन गेट से भाग गए। घटना की सूचना पर रात में पुलिस पहुंच गई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस के अनुसार बताया कि घायल अफजाल की हालत गंभीर बनी हुई है। शमा को उपचार के बाद सुबह घर भेज दिया गया। पीड़ित के बेटे दिल्ली में रह कर व्यापार करते हैं। घायल के भांजे वार्ड-15 निवासी कामिल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पूर्व हुई थी चोरी
एक साल पूर्व चोरों ने अफजाल के घर में नकब लगाकर चोरी कर ली थी। इस बार डकैती डालने का प्रयास किया गया। घर में जाग होने पर बदमाश अपने काम में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed