फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eyes pepper thrown in the looted 80 thousand

आंखें में मिर्च झोंक कर लूट लिए 80 हजार

Thu, 24 Dec 2015 12:06 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eyes pepper thrown in the looted 80 thousand
बाइक सवार दो बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंक कर युवक से 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना दिन दहाड़े शेखूपुर रोड पर स्लाटर हाउस के पास हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शेखूपुर निवासी नसीम बदायूं से अपने गांव जा रहा था। उसके पास 80 हजार रुपये की नगदी थी। शेखूपुर रोड पर स्लाटर हाउस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने नसीम को ओवरटेक किया। जैसे ही नसीम रुका एक बदमाश ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद बदमाशों ने नसीम से नोटों से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। घटना के बाद नसीम ने सिविल लाइंस थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल में चोरी
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। प्रधानाचार्या माला मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों में आबकारी ने मारा छापा
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया, धरमापुर, पापड़ समेत कई गांवों में बुधवार को आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने छापामारी की। इस दौरान दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। करीब दस हजार लीटर लहर भी नष्ट किया गया।

हजारों रुपये की शराब चोरी
सिलहरी। सिविल लाइंस थाने के गांव भगवतीपुर के पास स्थित पराग दुग्ध प्लांट के सामने देशी शराब की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने शराब की दुकान में नकब लगाकर 14500 रुपये की शराब और 250 रुपये नगदी चोरी कर दी। सेल्समैन संजू राघव की सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।


चोरी की बाइक, तमंचा समेत एक गिरफ्तार
मुजरिया। थाना पुलिस ने चोरी की स्पलेंडर बाइक और एक तमंचा समेत नैथुआ मोड़ के पास से ओमेंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बाइक लूट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed