फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Excise team caught Wine factory

आबकारी टीम ने पकड़ी  शराब बनाने की फैक्ट्री

Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Excise team caught Wine factory
आबकारी टीम ने पकड़ी  शराब बनाने की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गठौना गांव में बरेली और बदायूं की टीम का छापा
30 लीटर शराब बरामद कर भारी मात्रा में लहन बहाया

 बरेली और बदायूं की आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को गठौना गांव में छापा मारकर देशी शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। टीम को मौके पर शराब बनाने के उपकरण और पैकिंग का सामान भी मिला। पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर 50 लीटर शराब बरामद कर ली। एक हजार लीटर से अधिक लहन बहा दिया गया।
आबकारी निरीक्षक संजय पांडेय और अरविंद मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने एक घर में छापा मारा तो गृहस्वामी राजेंद्र देशी शराब बनाते मिला। हालांकि उसका साथी भाग गया लेकिन आबकारी पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और पैकिंग मशीन बरामद कर ली। मौके पर 50 लीटर शराब के साथ  खाली पाउएऔर रैपर भी मिले। पूछताछ के दौरान राजेंद्र ने आबकारी निरीक्षकों को अपने साथी का नाम भी बता दिया। वह उसकी मदद से करीब पांच साल से देशी शराब बनाकर बेचने का धंधा कर रहा था। 
विज्ञापन

पकड़े गए राजेंद्र की निशानदेही पर आबकारी पुलिस ने जंगल में एक दिव्यांग ग्रामीण के ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। शराब बरामदगी के साथ मिले एक हजार लीटर लहन को बहा दिया गया। शराब बनाने की फैक्ट्री का सामान बरामद करने के बाद आबकारी पुलिस आरोपी राजेंद्र को अपने साथ ले गई। राजेंद्र को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराके पुलिस के हवाले कर दिया गया। बता दें कि गठौना में अवैध शराब बनाने के धंधे को लेकर एक बार माहौल भी खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सरौता के प्रधान को एटा जैसे हादसे की आशंका
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता के प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि सरौता समेत आसपास के चार-पांच गांवों में पिछले कई महीनों से अर्वध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। इलाका गंगा की कटरी से जुड़ी होने की वजह से पुलिस और आबकारी विभाग के अफसर कार्रवाई करने से बचते रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का कारोबार ऐसे ही चलता रहा तो एटा जैसा हादसा भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed