फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   enquiry

अच्छा है, फिर न तैयार हो फिल्म दृश्यम जैसी पटकथा

Mon, 19 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 19 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों का व्यापार करने वाली थ्रिलर फिल्म दृश्यम में मामला पुलिस तक
विज्ञापन
तब पहुंचता है, जब बदनामी के डर से परेशान छात्रा और उसकी मां ब्लैकमेलर की हत्या कर देते हैं। लेकिन यहां छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए अपने अभिभावकों को बताया और पिता ने पुलिस में शिकायत की। सोमवार को मामले में नामजद छात्र व उसके दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस तहकीकात के लिए छात्राओं से घटनाक्रम की जानकारी ले चुकी है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
अश्लील फोटो खींचने के प्रकरण में अभी दो छात्राओं ने ही पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। संभव है कुछ और सामने आएं। बकौल कोतवाल, घरवालों ने छात्राओं का मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। फिर भी उनकी उम्र का सत्यापन कराने के लिए एक्सरे कराया गया है। पुलिस दोनों छात्राओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष कराएगी। इसकी जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। बता दें कि यह मामला दो दिन पहले पुलिस के सामने आया था। वह मोबाइल भी पुलिस को सौंपा गया था, जिसमें अश्लील फोटो सेव थी। रविवार सुबह एक छात्रा के पिता की तहरीर पर छात्र और उसके दोस्त समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने समेत अश्लील फोटो खींचने का मामला दर्ज किया गया। दो आरोपी हिरासत में हैं। तीसरा अभी भी पकड़ से बाहर है।

मामला छात्राओं से जुड़ा होने की वजह से हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। अभी दोनों आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया है। तीसरे आरोपी तलाश की जा रही है।
देवराज राठी, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed