{"_id":"57a0b7304f1c1be84f2b8967","slug":"elderly-farmer-killed-drowned-in-the-river-sot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोत नदी में डूबकर बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोत नदी में डूबकर बुजुर्ग किसान की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे दिन स्कूल के पास नदी में मिला शव
सोत नदी में डूबकर बुजुर्ग किसान रामपाल की मौत हो गई। शव दूसरे दिन जूनियर हाई स्कूल के पास नदी में मिला। रामपाल सोमवार शाम खेत पर गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।
उसहैत थाने के वार्ड नंबर छह निवासी रामपाल (60) पुत्र हरदयाल का खेत सोत नदी के उस पार है। सोमवार शाम वह खेत पर गए थे। कपड़े उतारने के बाद उन्होंने नदी किनारे रख दिए। इसके बाद नदी में घुसकर उस पार चले गए। रात को खेत से वापस आते वक्त भी रामपाल नदी में घुसे। नदी पार करते वक्त वह गहराई में चले गए। इससे रामपाल नदी में डूब गए। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह रामपाल का शव जूनियर हाई स्कूल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सोत नदी में मिला। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।