फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight class student murdered in Badaun

बदायूं में आठवीं के छात्र की गला दबाकर हत्या

Sat, 10 Feb 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 10 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Eight class student murdered in Badaun
थाना क्षेत्र के गांव बनेई में एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात से गायब बच्चे का शव उसी के स्कूल के पास खेत में पड़ा मिला। सीओ और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। परिवार ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। एसएसपी ने जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

बनेई निवासी हरिश्चंद्र रोज बदायूं आकर अपना ई रिक्शा चलाते हैं। सीधे पैर से दिव्यांग हरिश्चंद्र का पुत्र रमन (13) गांव के जूनियर हाईस्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अक्सर पिता की मदद के लिए उनके साथ चला जाता था। शुक्रवार को भी वह पिता के साथ आया था। शाम छह बजे पिता पुत्र घर पहुंचे। खाना खाकर रात आठ बजे वह बाहर चला गया। घरवालों ने सोचा कि रोज की तरह दोस्तों के घर गया होगा पर रात दस बजे तक वह नहीं लौटा तो उसे तलाश किया गया। रात भर उसका पता नहीं लगा। शनिवार सुबह मेहमानी में आए भमोरी निवासी थानसिंह खेत में शौच को गए तो बॉब ब्रांच और स्कूल के बीच खेत में रमन का शव पड़ा मिला। सूचना पर भीड़ लग गई। हरिश्चंद्र और परिवारवाले रोने लगे। सीओ सिटी वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि मामला हत्या का है। हालांकि परिवारवालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार करते हुए अज्ञात में रिपोर्ट कराई है। थाना पुलिस को जल्दी ही हत्यारों का पता लगाकर खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed