फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Efforts to rob women at Kachla intersection

कछला चौराहे पर महिला को लूटने का प्रयास

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Efforts to rob women at Kachla intersection
पुलिस - फोटो : डेमो
कछला चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से 20 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। थैला सड़क पर गिर जाने से बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। महिला के शोर मचाने पर वहां जुटे लोगों को देख बाइक से ही बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा पुख्ता निवासी ममता रानी पत्नी सुभाष पूर्वाह्न में कछला स्थित पंजाब नेेशनल बैंक पहुंचीं। खाते से 20 हजार रुपये निकाले। रुपये थैले में रखकर वह चौराहे की ओर बढ़ीं तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आ गए। उन्होंने बाइक महिला के पास रोक ली। बाइक सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर ममता से थैला छीन लिया। थैला युवक के हाथ से छूट कर सड़क पर गिर पड़ा। यह देख महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। खुद को लोगों से घिरता देख बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। वे तिराहे की ओर भाग गए। भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी की। बता दें कि कछला चौराहे पर पहले भी दो महिलाओं से लूट का प्रयास किया जा चुका है। हुसैनपुर की महिला से तो 20 हजार रुपये लूट भी लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed