{"_id":"2e23559499ca8975407cde3a022c149b","slug":"education-dominate-mafia-name-a-college-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा माफिया हावी नाम एक कॉलेज दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा माफिया हावी नाम एक कॉलेज दो
badaun
Updated Sun, 05 Jul 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शिक्षा माफिया हावी हैं। किसकी कुव्वत है जो माफिया पर नकेल कसे। बिल्सी तहसील में एक ही नाम से दो इंटर कॉलेज चल रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें एक इंटर कॉलेज की मान्यता है। दूसरा फर्जी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है। शिक्षा माफिया एक नाम, एक सी ड्रेस के जरिए अभिभावकों को धोखा दे रहा है। रिसौली में फर्जी इंटर कॉलेज चलाने वाला माफिया उझानी ब्लाक के बहेड़ी में भी इंटर कॉलेज चला रहा है।
विज्ञापन
शासन जरूर फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्त है, लेकिन माफिया शासन की मंशा को पलीता लगाने से नहीं चूक रहा। स्थिति सामने है। मुख्यमंत्री के भाई धर्मेंद्र यादव जिस जिले के सांसद हैं वहां इंटर कॉलेज भी फर्जी चल रहे हैं। अभिभावकों को धोखा देकर ठगा जा रहा है। फर्जी विद्यालयों के खिलाफ जिले में कार्रवाई शून्य है। शिक्षा माफिया इसका फायदा उठा रहा है। एक माफिया ने बिल्सी के हैदलपुर में एक इंटर कॉलेज के नाम पर ही रिसौली में एक फर्जी इंटर कॉलेज खोल लिया है। इस इंटर कॉलेज के ड्रेस भी एक जैसी है। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या 400 से ज्यादा है। पिछले शैक्षिक सत्र मेें भी माफिया ने अभिभावकों को धोखा दिया था। रिसौली के इंटर कॉलेज में पढने वाले हाई स्कूल और इंटर मीडिएट के विद्यार्थियों को जब उझानी के बहेड़ी स्थित एक कॉलेज के नाम की मार्कशीट मिली तो अभिभावक दंग रह गए।
विज्ञापन
मोटी फीस, पुस्तकों में भी कमीशन
माफिया का काम अभिभावकों को गुमराह कर ठगी करने का है। विद्यार्थियों से फर्जी इंटर कॉलेज में मोटी फीस वसूल की जा रही है। प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में पुस्तकें अपनी मर्जी से दी जा रही हैं। इनमें भी मोटा कमीशन लिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग की जानकारी में सब कुछ होने के बाद भी माफिया पर नकेल कसने की कोई कुव्वत नहीं जुटा पा रहा।
विज्ञापन
फर्जी कॉलेज में प्राथमिक, जूनियर कक्षाएं भी
फर्जी इंटर कॉलेज में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं की पढ़ाई भी हो रही है। अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए माफिया बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। अप्रशिक्षित शिक्षक फर्जी कॉलेजों में शिक्षा दे रहे हैं। शिक्षा विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है। माफिया अपने लाभ के लिए भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।
एक नाम पर दो इंटर कॉलेज चलने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर, ऐसा है तो यह गंभीर बात है। रिसौली में चल रहे फर्जी इंटर कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। -वीना यादव, डीआईओएस