{"_id":"593a9f904f1c1b8c6b9c7bee","slug":"e-rickshaw-looter-found-unconscious-driver-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा, हाईवे पर बेहोश मिला चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा, हाईवे पर बेहोश मिला चालक
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लूट के बाद सक्रिय पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी में दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम की घटना
बाईपास पर बदमाशों ने की थी ई-रिक्शा की बुकिंग
मुजरिया पहुंचाने के लिए बुकिंग करके चले बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर चालक को नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूट लिया। चालक बेहोशी की हालत में मुजरिया थाने के पास मिला। भनक लगते ही उसके घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद ही आसपास इलाके में ई-रिक्शा की खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। बेहोश चालक को घरवालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। मोहल्ला नझियाई निवासी संतोष कश्यप (21) पुत्र नन्हेलाल निजी ई-रिक्शा चलाता है। शाम को बदायूं मोड़ बाईपास पर उसे महिला समेत तीन युवक मिले। उन्होंने मुजरिया के पास किसी गांव तक पहुंचाने के लिए संतोष का ई-रिक्शा बुक कर लिया। महिला समेत तीनों को लेकर संतोष दिल्ली हाईवे के रास्ते मुजरिया की ओर चल पड़ा। रास्ते में बसावनपुर के पास उन्होंने संतोष से कहा कि बाग में उनका परिचित बैठा है, वह भी साथ चलेगा। इसके बाद क्या हुआ, यह तो संतोष साफ-साफ नहीं बता पाया लेकिन सुबह उसे हल्का होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा था। धीरे-धीरे वह मुजरिया थाने के पास तक पहुंच गया।
बदमाश उसका ई-रिक्शा, मोबाइल और करीब पांच सौ रुपये लूट ले गए। बेहोश मिले चालक के भाई जगन्नाथ ने बताया कि शाम को संतोष घर नहीं पहुंचा तो रात में खोजबीन भी की गई। चालक को सुबह में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जगन्नाथ परिजनों के साथ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल मुजरिया का बताकर उन्हें भेज दिया। मुजरिया थाना पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र से बाहर की बताकर उन्हें टरका दिया। फिलहाल दोनों थानों में से कहीं पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सब इंसपेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि घटना उनके इलाके की नहीं है। फिर भी तहकीकात कराई जा रही है।