फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Duggar bus tire cracked, six injured including woman

डग्गामार बस का टायर फटा, महिला समेत छह घायल

Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Duggar bus tire cracked, six injured including woman
सड़क हादसा
डग्गामार निजी बसों के संचालन पर रोक लगाने में परिवहन विभाग नाकाम है। इसका खामियाजा बृहस्पतिवार को यात्रियों को भुगतना पड़ गया। लाल पुल पर हुए हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। तेज धमाके के साथ चलती प्राइवेट बस का टॉयर फटने से बस में सवार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। बदायूं क्लब स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से निजी बस बिल्सी होते हुए इस्लामनगर के लिए निकली थी। लालपुल के पास पहुंचते ही तेज धमाके के साथ बस का पिछला टॉयर फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि बस सवार यात्री दहशत में आ गए। बस में चीख-पुकार मचना शुुरू हो गई। हादसे में महिला समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।                    
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों में बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिलहत निवासी  (35) प्रभानंदन, बिल्सी थाना क्षेत्र की मंजू देवी (40) उसकी आठ साल की बेटी क्रांति, 26 वर्षीय शुभम, गौरी देवी (36) आदि शामिल हैं।  हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed