फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   driver injured badly by beat

जाम में फंसे कार चालक की पिटाई, हालत गंभीर

Thu, 29 Oct 2015 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 29 Oct 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
driver injured badly by beat
कछला रोड बाजार में मारपीट से अफरातफरी का माहौल
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर नगर में कछला रोड बाजार की है। मोहल्ला नझियाई निवासी नरेश (35) पुत्र रोशनलाल कश्यप बहादुरगंज मोहल्ले के अरविंद शर्मा की कार पर ड्राइवर है। दोपहर उसकी कार पुरानी अनाज मंडी मोड़ के पास जाम में कार फंस गई। बाइक सवार युवकों ने कार हटाने को कहा तो नरेश ने जाम लगा होने की बात कहकर उन्हें रुकने को कह दिया। इसी पर बिफरे युवकों ने ड्राइवर को कार में दबोच लिया। उसको लाठी-डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया। बाद में हमलावर हमलावर बाइक लेकर निकल गए। जानकारी मिली तो ड्राइवर के घरवाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सरेबाजार घटना की वजह से अफरातफरी का माहौल बना रहा। कार मालिक की ओर से कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed