{"_id":"56fd62af4f1c1bc140f00105","slug":"dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज लोभियों ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। इसके चलते गर्भ में पल रहा शिशु नष्ट होकर गिर गया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरी निवासी रामचंद्र ने अपनी पुत्री बिंदू गौतम की शादी एक साल पूर्व कादरचौक के असरासी निवासी जितेंद्र के साथ की थी। आरोप है शादी में दिए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन उससे एक बाइक और 50 हजार रुपये लाने की मांग करते थे। इस संबंध में उसने अपने ससुराल वालों को काफी समझाया कि उसके पिता के पास अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है। इतना ही नहीं उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। पंचायत में भी ससुराल पक्ष वाले नहीं माने। विगत दिनों उसके घर वालों ने मारपीट कर उसको घर से मिकाल दिया। उसके गर्भ में शिशु पल रहा था लेकिन इस दौरान वह भी पेट में मरकर गिर गया। इस मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी। एसओ एपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जितेंद्र, बुधपाल, अवनेश, प्रताप, चंद्रकली, सुशीला और भारती के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।