{"_id":"649ba28a21db8ed44aeae711b4b93db0","slug":"disappeared-from-the-police-station-police-recovered-a-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से गायब हुआ दरोगा का पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से गायब हुआ दरोगा का पिस्टल बरामद
badaun
Updated Sun, 29 Mar 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली से गायब हुआ दरोगा का सर्विस पिस्टल कोतवाली परिसर से ही बरामद हो गया है। पुलिस ने पिस्टल बरामद करके जांच शुरू कर दी है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। पिस्टल गायब होने के बाद दरोगा के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रपाल छह सड़का चौकी के इंचार्ज हैं। 18 मार्च की रात कोतवाली परिसर में ही उनके कमरे से सरकारी पिस्टल गायब हो गया था। 19 मार्च को इस बारे में पता चला। दरोगा के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया था। डीआईजी आरकेएस राठौर सोमवार को कोतवाली का निरीक्षण करेंगे। इसके मद्देनजर यहां साफ-सफाई चल रही है। रविवार को स्टाफ के साथ सफाई कर्मचारी काम में जुटे थे। तभी कोतवाली के उत्तरी हिस्से में खड़े कंडम वाहनों के पास पिस्टल पड़ा मिला। कोतवाल एसएस बराच ने पिस्टल कब्जे में ले लिया। इसमें 10 राउंड गोलियां भी भरी हुई थीं। कोतवाल ने इसकी उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पिस्टल कमरे से गायब कैसे हुआ और यहां कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन