{"_id":"58d9317a621a8f8bff485b665ddde9b1","slug":"different-places-millions-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर लाखों का माल चोरी
सहसवान
Updated Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात चोरों ने दो स्थानों पर घर खंगाल कर नगदी समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
नगर के मौहल्ला काजी में चोर शकील टेलर के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद चोरों ने मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद में महेश का घर खंगाल लिया। यहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन,कपड़े और चार हजार रूपये नगद चोरी करके ले गए। दोनों घरों से करीब दो लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई हैं।