फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death of teenager due to bullet, Honor Killing doubt

गोली लगने से किशोरी की मौत, ऑनर किलिंग का शक

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अलापुर (बदायूं)।  
अमर उजाला ब्यूरो  अलापुर (बदायूं)।   Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Death of teenager due to bullet, Honor Killing doubt
gun - फोटो : amar ujala
पिता और भाई को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा पट्टी भौनी में 17 साल की किशोरी की उसके घर में ही गोली लगने से मौत हो गई। पिता और भाई इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस ऑनर किलिंग के शक में दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
गौतरा पट्टी भौनी गांव का रहने वाला राजमिस्त्री फखरुद्दीन अपनी पुत्री खुशनुमा के साथ मूसाझाग थाने के गांव मझारा में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां खुशनुमा की उसके पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रविवार को पिता-पुत्री अपने घर आ गए। पिता के अनुसार घर आने के बाद खुशनुमा ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में किसी ने पुलिस को खबर दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। खुशनुमा के पिता के मुताबिक जिस समय बेटी ने खुदकुशी की उस समय वह पास के अपने दूसरे मकान में था। फायर होने की आवाज पर घर पहुंचा। पुलिस ने मौके से तमंचा भी कब्जे में ले लिया। इसमें खोखा फंसा हुआ था। खुशनुमा ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज प्रशांत कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। ऑनर किलिंग के संदेह में किशोरी के पिता और भाई से पूछताछ किए जाने की उन्होंने पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed