{"_id":"595a8adb4f1c1b70108b47d2","slug":"death-of-pregnant-marriage-death-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत चार लोगों के खिलाफ मृतका के पिता ने तहरीर दी
बिसौली के गांव निजरा का मामला, शव का पोस्टमार्टम कराया
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर गर्भवती विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगा है। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद से ससुराली घर से भागे हुए हैं।
कुंवरगांव थाने के गांव हरीनगला मजरा बाबट निवासी भूरे सिंह ने अपनी बेटी नीतू की शादी करीब तीन साल पहले बिसौली कोतवाली के गांव निजरा के लल्ला बाबू से की थी। नीतू आठ माह की गर्भवती थी। ससुराली दहेज की मांग को लेकर नीतू को प्रताड़ित किया करते थे। भूरे सिंह का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 2-3 जुलाई की रात ससुरालियों ने नीतू को जलाकर मार दिया। खबर मिलने पर भूरे सिंह निजरा गांव में नीतू की ससुराल पहुंचा। यहां से ससुराली भागे हुए थे। भूरे ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नीतू के पति लल्ला बाबू, सास रामवती, जेठ रामबाबू और जेठानी नीरज के खिलाफ बिसौली कोतवाली में तहरीर दी है।
विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
उसहैत। कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी फरमान ने अपनी बेटी की शादी दो साल पहले कस्बा निवासी छम्मन के बेटे फारुख के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली दहेज में नकदी और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में ससुर छम्मन, सास हुस्न बानो, ननद रोशनी और पति फारुख के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बदायूं। संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव शहपुर के ऋषिपाल सिंह ने अपनी बेटी सर्वेश की शादी बदायूं के जरीफनगर में की थी। आरोप था कि दहेज में बोलेरो गाड़ी और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने अप्रैल 2017 में सर्वेश की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऋषिपाल का आरोप है कि ससुरालियों से सर्वेश के बेटे को भी खतरा है। ऋषिपाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।