{"_id":"90a145544334b7b80d7fc0fd04f3741e","slug":"death-of-elderly-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
बदायूं
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से अधेड़ युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल के पास हुआ। वह बीमार था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। हादसे के बाद बाइक चालक मय बाइक के भाग गया।
कादरचौक थाने के गांव बेहटाडंबरनगर निवासी इशरत पुत्र आरिफ को दो दिन पहले बुखार आने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। दोपहर इशरत जिला अस्पताल के बाहर दुकान से कुछ खरीदने आया। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। तुरंत ही उसे अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।