फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death in water

सड़क पर भरे नाले के पानी में गिरकर मर गया गरीब

Sat, 10 Jan 2015 12:27 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 10 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
death in water

शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में सड़क पर भरे नाले के पानी में डूबने से एक गरीब की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात हुई। परिवार वालों ने शुक्रवार को बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

शहर से सटे चंदोखर गौटिया निवासी अरविंद (26) पुत्र हंसराज मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी कुछ महीने पहले इनसे अलग रह रही थीं। अरविंद गुरुवार को मजदूरी से वापस आने के बाद बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे यह बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में पूरन हलवाई की ओर से शहवाजपुर तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते में पैर फिसलने से यह सड़क पर भरे नाले के पानी में गिर गए। फिसलने से अरविंद के सर में चोट लग गई और यह बेहोश हो गए। जब तक लोगों ने अरविंद को निकाला इनकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने शुक्रवार को बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जलभराव का विरोध करने पर मुकदमा
बदायूं। पिछले सप्ताह शहवाजपुर के लोगों ने इलाके में जलभराव का विरोध करते हुए हाईवे जाम कर दिया था। आंदोलन से लोगों की समस्या का तो समाधान नहीं हुआ बल्कि कोतवाली पुलिस ने पूर्व सभासद सुभाषचंद्र शर्मा समेत 15 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहवाजपुर और कल्याण नगर के लोग लंबे समय से जलभराव से छुटकारे की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका इनकी समस्या का निराकरण नहीं करा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ पांच दिनों से जुटे हैं नालों की सफाई में
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं का अतिरक्त कार्यभार मिलने के बाद से अधिशासी अधिकारी ललतेश सक्सेना का पूरा फोकस नालों की सफाई पर ही है। पांच दिन से लगातार करीब चालीस सफाई कर्मियों को लगाकर नालों की सफाई कराई जा रही है। कैलाश टाकीज के पास पुलिया चोक होने से ज्यादा दिक्कत को देखते हुए ईओ ने नाले पर बनी एक दुकान और शौचालय तुड़वा दिए। इसके बाद पानी का निकास सुचारू हो गया है। ईओ का कहना है कि व्यवस्था को पटरी पर लाने में कुछ वक्त जरूर लगेगा लेकिन इतना तय है कि शहर को जलभराव से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से भी इसमें सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि लोग घरों का कूड़ा नालों में न डालें। पॉलीथिन तो नाले-नालियों की दुश्मन है। इसे किसी दशा में नालों में न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed