{"_id":"d1c56a7e44af27a906cb06d1c923def6","slug":"death-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला व्यापारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला व्यापारी का शव
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
मूल रूप से बहजोई निवासी सचिन वार्ष्णेय(30) के बहनोई राजीव का घर बिसौली में है। 10 साल पहले सचिन वार्ष्णेय भी बिसौली आ गए थे। दबतोरी रोड पर उनका घर है। घर में ही सचिन की परचून की दुकान है। शनिवार को चार बजे सचिन ने दुकान बंद कर दी। रविवार को भी दुकान नहीं खुली। सचिन कहीं दिखा भी नहीं। रविवार शाम सचिन के पड़ोसियों ने राजीव को सूचना दी कि सचिन के घर में कोई लाश टंगी है। जानकारी मिलने पर राजीव अपने साले सचिन के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। किवाड़ तोड़कर घर में घुसे तो गमछे के सहारे सचिन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
मौके पर तमाम भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह भी पहुंच गए। सचिन का शव नीचे उतारा गया। उसके दोनों पैरों पर जले हुए के निशान थे। दो दिन पहले मायके गई सचिन की पत्नी पूजा भी वापस आ गई। हालांकि सचिन के परिवार वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सचिन के पैरों में जले के निशान होने की वजह से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह ने बताया कि अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।