फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead turtle probe sent Aibiarai

मृत कछुआ जांच को आईबीआरआई भेजा

Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबियापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव असूपुर बहेड़िया के तालाब में सैकड़ों कछुओं के रहस्यमय तरीके से मर जाने और तालाब के पानी में उनके शव तैरते मिलने की सूचना ने वन विभाग में खलवली मचा दी है। गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने एक मृत कछुआ को जांच के लिए बरेली स्थित आईबीआरआई भेजा है। वहीं कछुआ के साथ ही तालाब के पानी का सेंपुल भी जांच को भेज दिया है। इस बीच शाम को और कछुआ मरने की सूचना से वन विभाग फिर विचलित हो गया है। आईबीआरआई की रिपोर्ट के आने तक तालाब के कछुए दूसरे तालाब में शिफ्ट करने पर भी विचार हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को असूपुर बहेड़िया के प्रधान ने वन विभाग को गांव के तालाब में करीब 400 कछुआ के मर जाने की सूचना दी गई थी। सोमवार को विभाग की टीम ने गांव के तालाब से एक मृत कछुआ लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए आईबीआरआई को भेजा है, उसके साथ तालाब के पानी का सेंपुल भी लिया गया है। दोनों की रिपोर्ट आ जाने के बाद डीएफओ समीर कुमार जांच कमेटी गठित करेंगे। उन्होंने बताया कि तालाब का जल काफी गंदा है और गांव का पानी भी इसी में जाता है। दूसरे दिन भी और कछुआ मरने की सूचना मिल रही है। यह और गंभीर है। इसलिए कछुओं को रिपोर्ट का इंतजार किए बगैर दूसरे तालाब में शिफ्ट कराया जाएगा ताकि और कछुआ न मरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed