फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dbangon 's firing Panic came Family

दबंगों की फायरिंग से दहशत में आया परिवार

Sun, 12 Apr 2015 08:59 PM IST
Alapur
Alapur Updated Sun, 12 Apr 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Dbangon 's firing Panic came Family

एक सप्ताह पूर्व अपनी मां के साथ पिता को चाय देने ईंट भट्ठेे पर जा रही किशोरी को गांव के ही दबंग अपहरण कर कार में डालकर ले गए थे। एस मामले में एक को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने से नाराज दबंगों ने शनिवार की रात गांव में फायरिंग की और पीड़ित परिवार को धमकाया। घबराया परिवार रविवार को घर छोड़कर जा रहा था। क्षेत्रीय बसपा विधायक सिनोद शाक्य ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को रोका। संबधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

बताते चलें कि थाना उसहैत के गांव बबई भटपुरा का एक व्यक्ति पास के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। छह अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी और नाबालिग पुत्री चाय लेकर भट्ठे पर जा रही थी। इसी बीच गांव से कुछ दूर रास्ते में एक कार सवार छह लोग दिखे। जैसे ही मां-बेटी इस कार के पास पहुंचे, तो आरोपी पिंटू अपने साथियों के साथ कार से उतरा और किशोरी को जबरदस्ती कार में खींचने लगा। विरोध करने पर मां को पीटा। बाद में किशोरी को जबरदस्ती कार में डालकर ले गए। मां ने सूचना अपने पति को दी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। किशोरी के परिजन विधायक सिनोद शाक्य के साथ एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। जब आरोपियों इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शनिवार की रात पीड़ित को भयभीत करने के लिए गाली गलौज और फायरिंग की। विधायक ने गांव पहुंचकर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed