फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dath

नवजात की मौत, दो डॉक्टरों पर मुकदमा

Sun, 22 Feb 2015 12:28 AM IST
badaun
badaun Updated Sun, 22 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत के बाद परिवार वालों ने नर्सिंगहोम में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। पुलिस ने दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

म्याऊ निवासी कुलदीप मिश्रा शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा को प्रसव के लिए इंदिरा चौकी स्थित डॉ. सुनीती गुप्ता के नर्सिंगहोम ले गए। उनका आरोप है कि रात में करीब तीन बजे डॉक्टर ने सुप्रिया का ऑपरेशन करने के लिए कहा। ऑपरेशन न करने पर जच्चा -बच्चा की जान को खतरा बताया। इससे डरकर परिजनों ने सहमति दे दी। ऑपरेशन से सुप्रिया के बेटा पैदा हुआ, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। कपिल का आरोप है कि बच्चे की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। उनकी तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में डॉ. सुनीती गुप्ता और डॉ. पारुल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, डॉ. सुनीती गुप्ता और डॉ. पारुल गुप्ता ने किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया। उनका कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed