फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dataganj's headfire smashes IG by becoming DGP

दातागंज के सिरफिरे ने डीजीपी बनकर आईजी को हड़काया

Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
दातागंज (बदायूं)।
दातागंज (बदायूं)। Updated Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dataganj's headfire smashes IG by becoming DGP
police
शक होने पर जांच कराई तो धरा गया, दातागंज पुलिस ने हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपा      
विज्ञापन

एक सिरफिरे ने खुद को डीजीपी बताते हुए आईजी रेंज एसके भगत को हड़का दिया। उनको कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए चेताया। शक होने पर आईजी ने फोन नंबर ट्रेस कराया तो पता लगा कि बदायूं के दातागंज से किसी ने फोन किया था। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को दातागंज पुलिस ने हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया।      
बरेली रेंज के आईजी एसके भगत को मंगलवार को किसी ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को डीजीपी सुलखान सिंह बताया। आईजी से कहा कि रेंज की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। इसमें सुधार की जरूरत है। फोन करने वाले सिरफिरे ने अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई को कहा, आईजी उससे बात करते रहे। बाद में उनको शक हुआ। उन्होंने मोबाइल नंबर की जांच कराई तो पता चला कि जिस नंबर से फोन किया गया था, वह दातागंज के फिरोज खां का है। दातागंज से फोन करके आईजी को हिदायत दिए जाने की बात पुलिस महकमे में फैली तो हड़कंप मच गया। दातागंज पुलिस ने आनन-फानन में फिरोज खां को हिरासत में ले लिया। उसके पास से वह मोबाइल भी मिल गया, जिससे आईजी को फोन किया गया था। बाद में उसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

--      
जिस व्यक्ति ने खुद को डीजीपी बताते हुए आईजी को फोन किया था, ट्रेस करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed