{"_id":"5dd3fd72b1d0947816bf8c50131ddcaa","slug":"dancer-intoxicating-drink-tea-the-young-man-s-genitals-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर डांसर युवक का गुप्तांग काटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिलाकर डांसर युवक का गुप्तांग काटा
उझानी (बदायूं)
Updated Sun, 08 Nov 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादियों में डांस करने वाले युवक के साथ सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन किन्नर मुजरिया क्षेत्र के गांव में उसे बुलाकर ले गए, जहां नशीली चाय पिलाकर उसका लिंग काट दिया गया। पुलिस ने पीड़ित डांसर को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई की है। मोहल्ला गौतमपुरी निवासी 26 वर्षीय एक युवक रविवार सुबह कोतवाली पहुंचा। उसने कोतवाली प्रभारी एके सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि चार नवंबर को उसे एक किन्नर अपने साथ बुलाकर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई ले गया। किन्नर ने उससे कहा था कि वहां पर एक शादी में बधाई बजानी है। कौल्हाई में उसे दो अन्य किन्नर मिले। तीनों को वह अच्छी तरह जानता है। शाम को तीनों ने एक साथ चाय पी। बाद में बेहोश हो गया।
युवक को तीसरे दिन होश आया, तो लिंग काट दिए जाने का अहसास हुआ। उसकी मानें तो शिकायत करने पर आरोपी किन्नरों ने उसके साथ मारपीट भी की। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पड़ोसी थाना क्षेत्र का बताकर धीरा को मुजरिया थाने भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सिंह ने बताया कि उनकी मुजरिया इंस्पेक्टर रामलखन यादव से बात हुई है। युवक का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-----
लड़कियों के कपड़े पहनता है डांसर
उझानी। सूत्रों की मानें तो डांसर युवक का नगर के एक युवक से अंतरंग रिश्ते थे। दोनों के बीच रिश्तों को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था, लेकिन बाद में युवक ने डांसर बनने का रास्ता चुन लिया। युवक ने रंगशाला में भी डांस किया है।