फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   D.U proffeser injured in road accident

डीयू के प्रोफेसर की कार ट्रक से भिड़ी

Sat, 27 Dec 2014 06:32 PM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Sat, 27 Dec 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गांव नगला चोई की पुलिया के पास ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनका भतीजा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें खिड़की काटकर बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। दिल्ली की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार सहसवान की ओर आ रही थी। बदायूं की ओर से ट्रक जा रहा था। नगला चोई की पुलिया के पास कार ड्राइवर ने टेंपो को ओवरटेक किया तो वह सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक से भिड़ने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को मनीष चला रहा था, जो प्रोफेसर का भतीजा है। मनीष कार के पिचकने से उसमें ड्राइविंग सीट पर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को खिड़की काटकर बाहर निकाला। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उपेंद्र सिंह जो मनीष के बगल में ही बैठे थे, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed